सेवा में
श्रीमान प्रभारी
निरीक्षक
थाना कोतवाली , सदर
, जौनपुर
श्रीमानजी,
विनम्र
निवेदन है कि प्रार्थी की पत्नी श्रीमती XXXXX व् भाभिगण, XXXX की
मोहल्ला सुक्खिपुर शहर जौनपुर में पोख्ता मकान दूकान व् उसके जानिब पूरब स्थित
जमीन बशकल हाता को पंजीकृत विक्रय विलेख द्वारा प्राप्त कर उस पर तारीख बैनामा से
मालिकाना काबिज दाखिल चले आ रहे है | इसी बैनामे की रंजिश को लेकर xxx , xxx पुत्र xxx मौर्य एवं xxx मौर्य , xxxx मौर्य , xxxx मौर्य पुत्रगण
xxxx मौर्य नि. मो . xxxपुर शहर जौनपुर व् कुछ अज्ञात व्यक्ति को लेकर
उपरोक्त दुकानात व् अहाता पर कब्ज़ा करने की गरज से व् उसमे रखे प्रार्थी की कीमती
सामान को हड़पने की गरज से आज दोपहर करीब 3 बजे तोड़फोड़ प्रारम्भ किया जिसकी सूचना
पाकर प्रार्थी मौके पर गया और उन्हें उपरोक्त अपकृत्य करने से मना किया तो अभियुक्तगण
उपरोक्त व् उसके हमराहियान ने प्रार्थी को माँ – बहन की भद्दी भद्दी गालिया देते
हुए प्रार्थी को मारने के लिए अवैध असलहा व् लाठी – डंडा लेकर दौड़ा लिया और धमकी
दिया कि अगर तुम या तुम्हारे परिवार का कोई व्यक्ति यहाँ दिखाई दिया तो उसे जान से
मार देंगे |
उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण उपरोक्त व्
अन्य के विरुद्ध प्रार्थी ने अंतर्गत धरा 147, 148, 149, 457, 380, 504, 506,
427 भारतीय दंड सहिंता के अंतर्गत दिनांक 24-02-2018 की प्राथमिकी दर्ज
कारवाई थी | ऐसी स्थिति में अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध तत्काल कठोर दण्डात्मक
कार्यवाही किया जाना आवश्यक है |
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि
अभियुक्त: उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक व् उचित धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक
दण्डात्मक कार्यवाही किया जावे | ताकि प्रार्थी के जानमाल की रक्षा हो सके |
प्रार्थी
XYZ कुमार पुत्र स्व ० XXXलाल नि. मो. XXXगंज थाना कोतवाली शहर XXX मो न - XXXXXXX
संलग्नक
1- छाया प्रति एफ. आई .
आर
2- छाया प्रति विक्रय
विलेख
No comments:
Post a Comment