Search This Blog

Tuesday, 6 October 2020

पुलिस एप्लीकेशन कैसे लिखते है किसी के खिलाफ

 

सेवा में ,

     श्रीमान पुलिस अधीक्षक

     जनपद – जौनपुर

 

महोदय ,

निवेदन है की प्रार्थी मो० अतहर , पिता – स्व० रिजवान अहमद , पता – मीरमस्त , थाना कोतवाली , जनपद – जौनपुर का निवासी है तथा जुगनू , पिता – अज्ञात , पता- रिज़वी खा , थाना कोतवाली , जनपद – जौनपुर ने मुझसे कहा मै तुम्हारा 5 लाख का लोन पास करा दूंगा तुम 75000 हजार खर्चा मुझे देना होगा  मैंने 15 दिन में 15 हजार , 10 हजार , 25 हजार, 25 हजार कर के 75 हजार दिया मगर जुगुनू पिता – अज्ञात ने ना ही मेरा लोन पास करवाया ना ही मेरा पैसा वापस किया | मालूम पड़ा है की सारा पैसा आई० पी० एल ० सट्टे में हार गया |

अपना पैसा मांगने पर मुझे जान से मारने की धमकी देते रहता है अतः श्रीमान जी निवेदन है कि प्रार्थी की परेशानी को समझते हुए उस पर उचित कानूनी करवाई करने की तथा मेरा पैसा उससे वापस दिलवाने की कृपा करे प्रार्थी आपका सदैव आभारी रहेगा |

 

 

प्रार्थी

नाम - मो० अतहर  

पिता – स्व० रिजवान अहमद  

पता – मोहल्ला मीरमस्त

थाना - कोतवाली

जनपद – जौनपुर

No comments:

Post a Comment