Search This Blog

Tuesday, 6 October 2020

आवेदन पत्र

 

 


आवेदन पत्र

 

आवेदित पद                                            :     .........................................................................

आवेदक/आवेदिका  का  नाम       :     .........................................................................

पिता/पति  का नाम              :     .........................................................................

जन्मतिथि                      :     .........................................................................

लिंग                           :     .........................................................................

राष्ट्रीयता                       :     .........................................................................

पूरा पता                       :     .........................................................................

                                    .........................................................................

मोबाइल न०                    :     .........................................................................

ईमेल                          :     .........................................................................

शैक्षिक योग्यता

परीक्षा

बोर्ड /विश्वविद्यालय

वर्ष

प्राप्तांक

पूर्णांक

हाई स्कूल

 

 

 

 

 

इंटरमीडिएट

 

 

 

 

 

स्नातक

 

 

 

 

 

परास्नातक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कंप्यूटर साक्षरता का ज्ञान         :     .........................................................................

अनुभव                        :     .........................................................................

                                    .........................................................................

घोषणा

मै एत्तद घोषणा करता हूँ की मेरे द्वारा दी गयी समस्त सूचनाये सत्य है यदि भविष्य में ये सुचनाये गलत पाई जाती है तो मुझ पर कड़ी करवाई की जा सकती है तथा मेरी नियुक्ति को निरस्त किया जा सकता है |

                                                                   हस्ताक्षर

आवेदक/आवेदिका 


प्रार्थना पत्र अभियुक्तगण के विरुद्ध कैसे लिखे

 

सेवा में

श्रीमान प्रभारी निरीक्षक

थाना कोतवाली , सदर , जौनपुर

 

श्रीमानजी,

      विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी की पत्नी श्रीमती XXXXX व् भाभिगण, XXXX  की मोहल्ला सुक्खिपुर शहर जौनपुर में पोख्ता मकान दूकान व् उसके जानिब पूरब स्थित जमीन बशकल हाता को पंजीकृत विक्रय विलेख द्वारा प्राप्त कर उस पर तारीख बैनामा से मालिकाना काबिज दाखिल चले आ रहे है | इसी बैनामे की रंजिश को लेकर xxx , xxx पुत्र xxx मौर्य एवं xxx मौर्य , xxxx मौर्य , xxxx मौर्य पुत्रगण xxxx मौर्य नि. मो . xxxपुर शहर जौनपुर व् कुछ अज्ञात व्यक्ति को लेकर उपरोक्त दुकानात व् अहाता पर कब्ज़ा करने की गरज से व् उसमे रखे प्रार्थी की कीमती सामान को हड़पने की गरज से आज दोपहर करीब 3 बजे तोड़फोड़ प्रारम्भ किया जिसकी सूचना पाकर प्रार्थी मौके पर गया और उन्हें उपरोक्त अपकृत्य करने से मना किया तो अभियुक्तगण उपरोक्त व् उसके हमराहियान ने प्रार्थी को माँ – बहन की भद्दी भद्दी गालिया देते हुए प्रार्थी को मारने के लिए अवैध असलहा व् लाठी – डंडा लेकर दौड़ा लिया और धमकी दिया कि अगर तुम या तुम्हारे परिवार का कोई व्यक्ति यहाँ दिखाई दिया तो उसे जान से मार देंगे |

          उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण उपरोक्त व् अन्य के विरुद्ध प्रार्थी ने अंतर्गत धरा 147, 148, 149, 457, 380, 504, 506, 427 भारतीय दंड सहिंता के अंतर्गत दिनांक 24-02-2018 की प्राथमिकी दर्ज कारवाई थी | ऐसी स्थिति में अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध तत्काल कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना आवश्यक है |

            अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि अभियुक्त: उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक व् उचित धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही किया जावे | ताकि प्रार्थी के जानमाल की रक्षा हो सके |

                             प्रार्थी

                      XYZ कुमार

              पुत्र स्व ० XXXलाल

                नि. मो.   XXXगंज

               

              थाना कोतवाली शहर XXX

मो न - XXXXXXX

 

 
संलग्नक

1-      छाया प्रति एफ. आई . आर

2-      छाया प्रति विक्रय विलेख

 

मां लक्ष्मी के 108 नाम

 

मां लक्ष्मी के 108 नाम

1. प्रकृति- प्रकृति

2. विकृति- दो रूपी प्रकृति

3. विद्या- बुद्धिमत्ता 

4. सर्वभूतहितप्रदा- ऐसा व्यक्ति जो संसार के सारे सुख दे सके

5. श्रद्धा- जिसकी पूजा होती है

6. विभूति- धन की देवी

7. सुरभि- सुगंधा

8. परमात्मिका- सर्वव्यापी देवी

9. वाची- अमृतमयी वाणी

10. पद्मालया- जो कमल पर रहती हैं

11. पद्मा- कमल

12. शुचि- पवित्रता की देवी

13. स्वाहा- शुभ

14. स्वधा- जो अशुभता को दूर करे

15. सुधा- अमृत की देवी

16. धन्या- समृद्धि की देवी

17. हिरण्मयी- जो स्वर्ण के समान है

18. लक्ष्मी- धन और समृद्धि की देवी

19. नित्यपुष्ट- जिनसे नित्य शक्ति मिलती है

20. विभा- जिनका चेहरा दीप्तिमान है

21. अदिति- जिनकी चमक सूर्य की तरह है

22. दीत्य- जो प्रार्थना का जवाब देती हैं

23. दीप्ता- लौ की तरह जगमगाने वाली

24. वसुधा- पृथ्वी की देवी

25. वसुधारिणी- पृथ्वी की रक्षक

26. कमला- कमलगंधा

27. कांता- भगवान विष्णु की पत्नी

28. कामाक्षी- आकर्षक आंखों वाली देवी

29. कमलसम्भवा- जो कमल में से उपस्थित होती है

30. अनुग्रहप्रदा- जो शुभकामनाओं का आशीर्वाद देती है

31. बुद्धि- बुद्धि की देवी

32. अनघा- निष्पाप या शुद्ध

33. हरिवल्लभी-भगवान विष्णु की पत्नी

34. अशोका- दुख को दूर करने वाली

35. अमृता- अमृत की देवी

36. दीपा- प्रकाशमयी

37. लोकशोकविनाशिनी-सांसारिक संकटों का नाश करने वाली

38. धर्मनिलया- धर्मरक्षिणी

39. करुणा- ममता की मूर्ति

40. लोकमात्रिका- जन-जन की देवी

41. पद्मप्रिया- जिन्हें कमल प्रिय है

42. पद्महस्ता- जिनके हाथ में कमल हैं और जिनके हाथ कमल की तरह हैं

43. पद्माक्ष्य- जिनकी आंखें कमल के समान है

44. पद्मसुन्दरी- कमल के समान सुंदर

45. पद्मोद्भवा- कमल से उत्पन्न होने वाली देवी

46. पद्ममुखी- कमल के सदृश मुख वाली

47. पद्मनाभप्रिया- पद्मनाभ(भगवान विष्णु) की प्रेमिका

48. रमा- भगवान विष्णु के साथ रमण करने वाली

49. पद्ममालाधरा- कमल की माला पहनने वाली

50. देवी- देवी

51. पद्मिनी- कमल की तरह

52. पद्मसुगन्धिनी- कमल की तरह सुगंध वाली

53. पुण्यगन्धा- दिव्य सुगंधित देवी

54. सुप्रसन्ना- अनुकंपा करने वाली, सदा प्रसन्न चित्त रहने वाली

55. प्रसादाभिमुखी- वरदान और इच्छाओं को अनुदान देने वाली

56. प्रभा- देवी जिनका आभामंडल दिव्य और चमकदार हो

57. चंद्रवंदना- जिनकी दीप्ति चंद्र के समान हो

58. चंदा- चन्द्र की तरह शांत

59. चन्द्रसहोदरी- चंद्रमा की बहन

60. चतुर्भुजा- चार भुजाओं वाली

61. चन्द्ररूपा- चंद्रमा के समान रूप वाली

62. इंदिरा- सूर्य की तरह चमक वाली

63. इन्दुशीतला-चांद की तरह शीतल

64. अह्लादजननी- प्रसन्नता देने वाली

65. पुष्टि- स्वास्थ्य की देवी

66. शिवा- शुभ देवी

67. शिवाकारी- शुभ का अवतार

68. सत्या- सच्चाई

69. विमला- शुद्ध

70. विश्वजननी- समस्त ब्रह्माण्ड की देवी

71. तुष्टी- तुरंत प्रसन्न होने वाली

72. दारिद्र्यनाशिनी- दरिद्रता दूर करने वाली

73. प्रीता पुष्करिण- देवी जिनकी आंखें सुखदायक हैं

74. शांता- शांतिपूर्ण देवी

75. शुक्लांबरा- श्वेत वस्त्र धारण करने वाली

76. भास्करी- सूर्य के समान तेजस्वी

77. बिल्वनिलया- बिल्व वृक्ष में निवास करने वाली

78. वरारोहा- हर वरदान पूर्ण करने वाली

79. यशस्विनी- यश, सुख, प्रसिद्धि और भाग्य की देवी

80. वसुंधरा- धरती माता की बेटी

81. उदरंगा- जिनकी देह सुंदर है

82. हरिनी- जो हिरण की तरह चंचला है

83. हेमामालिनी- स्वर्ण का हार धारण करने वाली

84. धनधान्यकी- स्वास्थ्य प्रदान करने वाली

85. सिद्धि- रक्षक

86. सौम्या- कोमल और आकर्षक

87. शुभप्रभा- जो शुभता प्रदान करे

88. नृपवेशवगाथानंदा- जो महलों में रहती है

89. वरलक्ष्मी- समृद्धि की दाता

90. वसुप्रदा- धन को प्रदान करने वाली

91. शुभा- शुभ देवी

92. हिरण्यप्रका- स्वर्ण प्रिया

93. समुद्रतनया- समुद्र की बेटी

94. जया- विजय की देवी

95. मंगला- मंगल करने वाली

96. देवी- देवता या देवी

97. विष्णुवक्षा- भगवान विष्णु के सान्निध्य में रहने वाली, उनके ह्रदय में निवास करने वाली

98. विष्णुपत्नी- भगवान विष्णु की पत्नी

99. प्रसन्नाक्षी- खूबसूरत आंखों वाली

100. नारायण समाश्रिता- नारायण के साथ रहने वाली

101. दारिद्र्य ध्वंसिनी- गरीबी समाप्त करने वाली

102. लक्ष्मी- देवी

103. सर्वोपद्रवनिवारिणी- हर उपद्रव और संकट का निवारण करने वाली

104. नवदुर्गा- नौ दुर्गा के सभी रूप

105. महाकाली- काली देवी

106. ब्रह्मा-विष्णु-शिवात्मिका- ब्रह्मा, विष्णु, शिव की आराध्या

107. त्रिकालज्ञानसम्पन्ना- जिन्हें तीनों कालों की जानकारी हो

108. भुवनेश्वरी- अखिल भुवन यानी ब्रह्मांड की स्वामिनी